केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अरुणाचल में गर्मजोशी से स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अरुणाचल में गर्मजोशी से स्वागत


इटानगर, 21 नवंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार रात होलोंगी के डोनी पोलो हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। अमित शाह राज्य में तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं।

स्वागत संदेश साझा करते हुए, मुख्यमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री की अगवानी करने पर खुशी जताई और इस दौरे को सीमावर्ती राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि राज्य, केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रमों और अरुणाचल प्रदेश के विकास, सुरक्षा तथा प्रगति से जुड़े मामलों पर उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहा है। गर्मजोशी से स्वागत करते हुए ने कहा, उगते सूरज की भूमि पर श्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत है।

अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, अमित शाह कई आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें बंदरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) में अरुणाचल प्रदेश पुलिस को 'राष्ट्रपति का ध्वज प्रदान करना और इटानगर में विकास परियोजनाओं, सहकारिता क्षेत्र तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा बैठकें शामिल हैं।

वे 22 नवंबर को होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के परिसर का उद्घाटन भी करेंगे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780695 Articles

Share this story