अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला में 3.6 तीव्रता का भूकंप
May 8, 2026, 16:18 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
इटानगर, 08 मई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला में शुक्रवार को दोपहर बाद मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, अरुणाचल में 04 बजकर 05 मिनट 52 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।
भूकंप का केंद्र पापुम पारे जिला में जमीन के अंदर 05 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 27.390 उत्तरी अक्षांश तथा 93.853 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

