मणिपुर में लोकतक झील से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद, एक तस्कर व उग्रवादी भी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मणिपुर में लोकतक झील से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद, एक तस्कर व उग्रवादी भी गिरफ्तार


इंफाल, 04 अगस्त (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थाना क्षेत्र स्थित लोकतक झील के सेंद्रा हिल इलाके के निकट तैरते फुमदी (वनस्पति द्वीप) से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की।

बरामद हथियारों में एक .32 पिस्तौल, एक एसबीबीएल गन, एक .22 बोल्ट-एक्शन राइफल, एक जेफरसन राइफल, नौ स्थानीय रूप से निर्मित कार्बाइन (सीएमजी), दो स्थानीय रूप से निर्मित एमपी-5 हथियार, तीन स्थानीय निर्मित लाथोडे गन, दो पोम्पी गन, छह आईईडी पैकेट तथा अन्य सहायक सामग्री शामिल है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

एक अन्य कार्रवाई में एनडीपीएस अधिनियम के तहत सेनापति थाना में दर्ज एक मामले में पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के दियुन निवासी 32 वर्षीय दीप ज्योति गोगोई को गिरफ्तार किया। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सेनापति थाना लाया गया है।

इसके अलावा, मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (अपुनबा) के स्वयंभू मेजर अरम्बाम बोबो सिंह (42) को काकचिंग जिले के वांगू मामेइचिंग स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story