कहीं आप भी तो नहीं खा रहीं इंजेक्शन वाली लौकी? खरीदते समय इन 4 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

WhatsApp Channel Join Now

गर्मियों में लौकी सबसे ज्यादा खाई जाती है। ये खाने में लाइट होती है और आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है। मैं भी खुद इस मौसम में लौकी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाती हूं, लेकिन मैं इसे खरीदने से पहले चेक जरूर करती हूं कि कहीं ये इंजेक्शन वाली लौकी तो नहीं? अगर आप भी लौकी खरीदने जा रही हैं तो इन चीजों को चेक करके आसानी से पता लगा सकती हैं कि लौकी हाइब्रिड है कि नहीं। आइए जानते हैं-

how to identify hybrid lauki (2)

छिलके को देखकर करें पहचान

जब भी आप लौकी खरीदने जाएं तो सबसे पहले उसके छिलके पर ध्यान दे सकती हैं। आपको बता दें कि नेचुरल तरीके से उगाई कई लौकी का छिलका ज्यादा शाइन नहीं मारता है। अगर आप उसे छूकर देखेंगी तो छिलका रफ लगेगा। अगर लौकी बहुत ज्यादा चिकनी और चमकदार दिख रही है, तो समझ जाइए कि ये इंजेक्शन वाली है।

शेप और वजन पर भी ध्यान दें

अगर लौकी नॉर्मल से ज्यादा मोटी या बड़ी दिख रही है, तो उसे ध्यान से चेक करें, क्योंकि इंजेक्शन वाली लौकी का शेप काफी बड़ा होता है। ऐसे में कोशिश करें कि मीडियम साइज की लौकी ही लें, जो न ज्यादा मोटी हो और न ही बहुत पतली।

काटकर देखें अंदर का हिस्सा

घर लाने के बाद लौकी को काटकर चेक कर लें। अगर लौकी अंदर से बहुत ज्यादा नरम या स्पंजी लग रही है, तो ये भी हाइब्रिड हो सकती है। इसके अलावा बीज अगर बहुत बड़े दिखें या अंदर का रंग थोड़ा अलग लगे, तो इसे न इस्तेमाल करें। अच्छी लौकी अंदर से हरी और ताजी दिखती है।

how to identify hybrid lauki

सूंघकर भी करें पहचान

लौकी को काटने के बाद उसे सूंघकर भी पता लगा सकती हैं। अगर उसमें फ्रेश और हल्की सी खुशबू आ रही है, तो वो सही हो सकती है, लेकिन अगर कोई अजीब सी स्मेल आए तो उसे इस्तेमाल न ही करें।

लौकी सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन अगर आप इंजेक्शन लगाई हुई यानी हाइब्रिड लौकी खाती हैं तो इससे फायदे के बजाय आपको नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए लौकी खरीदने से पहले ऊपर बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें।

Share this story