दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में खतरनाक स्तर पर पहुंचा एक्यूआई

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में खतरनाक स्तर पर पहुंचा एक्यूआई


नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां के कई इलाकों में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अत्यंत गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में छाई धुंध के कारण न सिर्फ दृश्यता घटी है, बल्कि आम लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ और आंखों में जलन का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता रेड जोन (गंभीर श्रेणी) में पहुंच गई है। इनमें आईआईटी दिल्ली का एक्यूआई 388 (दिल्ली का सबसे प्रदूषित क्षेत्र), चांदनी चौक का एक्यूआई 380, आया नगर का 361, बुराड़ी क्रॉसिंग का 349, सिरीफोर्ट और पंजाबी बाग का क्रमशः 343-343, आरके पुरम का 338, गुरुग्राम का 323, मुंडका का 318, बदरपुर का 307, शादीपुर का 306, वजीरपुर का 304, आईजीआई एयरपोर्ट (टर्मिनल-3) और जहांगीरपुरी का क्रमशः 303-303 शामिल है। इसके अलावा विवेक विहार का 299, सोनिया विहार का एक्यूआई 283 दर्ज किया गया है जो गंभीर श्रेणी में है।

प्रदूषण की मार केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि पड़ोसी शहरों (एनसीआर) में भी हवा अत्यधिक जहरीली है। इनमें बल्लभगढ़ का एक्यूआई 340, गुरुग्राम का 323, हिसार का 316, नोएडा का 301, गाजियाबाद का 244 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 233 शामिल है। वहीं, हमेशा से दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके में शामिल रहने वाले आनंद विहार में एक्यूआई 300 दर्ज किया गया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story