नारीशक्ति को अपमानित करना बन चुकी है कांग्रेस की आदत: अनुराग ठाकुर

नारीशक्ति को अपमानित करना बन चुकी है कांग्रेस की आदत: अनुराग ठाकुर
WhatsApp Channel Join Now
नारीशक्ति को अपमानित करना बन चुकी है कांग्रेस की आदत: अनुराग ठाकुर


नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। संदेशखाली के मुद्दे पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने भी कहा था कि यह सब होता रहता है। राहुल गांधी तो शक्ति से ही लड़ना चाहते हैं। इससे पहले कांग्रेस की एक प्रवक्ता ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ बेहद अमर्यादित टिप्पणी की थी और आज फिर कांग्रेस के एक नेता ने हेमा मालिनी जी के ऊपर इतना हल्का और घटिया बयान दिया है, जिसे हम और आप यहां बोल भी नहीं सकते। यही कांग्रेस का महिला विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा है। एक तरफ मोदी जी हैं जो महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करते हैं और एक तरफ कांग्रेस के ऐसे नेता हैं जो उनका प्रतिदिन अपमान करते हैं। देश की माताएं-बहनें इन्हें सबक सिखायेंगी।

बेंगलुरू में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस आरएसवीपी पार्टी यानी राहुल, सोनिया, वाड्रा, प्रियंका पार्टी बनकर रह गई है, वहीं मोदी का मतलब मेकर ऑफ डेवलप्ड इंडिया है। कांग्रेस के शासनकाल में 2जी, कॉमनवेल्थ, कोयला और अगस्ता वेस्टलैंड जैसे घोटाले सामने आते थे। आज इनका आईएनडीआई गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है, जहां अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे भारतीय राजनीति के भ्रष्ट चेहरे हैं। घमंडिया गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के नाम से रैली की, मगर इस सभा का वास्तविक उद्देश्य सभी भ्रष्टाचारियों को बचाने का था।

राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा वायनाड में पीएफआई के राजनीतिक संगठन एडीपीआई की सहायता लिए जाने को बेहद शर्मनाक बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भगाने के बाद राहुल गांधी आज वायनाड में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के राजनीतिक दल एसडीपीआई का समर्थन लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ है। इससे पहले भी कांग्रेस हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी होती रही है। कर्नाटक में भी कांग्रेस पार्टी ने पीएफआई को बचाने का काम किया और अब चुनाव में एडीपीआइ का समर्थन ले रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/विजयलक्ष्मी/आकाश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story