नारीशक्ति आम आदमी पार्टी में सुरक्षित नहीं: अनुराग ठाकुर

नारीशक्ति आम आदमी पार्टी में सुरक्षित नहीं: अनुराग ठाकुर
WhatsApp Channel Join Now
नारीशक्ति आम आदमी पार्टी में सुरक्षित नहीं: अनुराग ठाकुर


नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर अरविंद केजरीवाल के पीए द्वारा उनसे अभद्रता और मारपीट किए जाने के आरोपों पर मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी का पहले अरविंद एडवरटिसमेंट पार्टी और अब अरविंद असॉल्ट पार्टी बनना यह दिखाता है। इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल और इनके लोग कितना गिर चुके हैं। नारी शक्ति आम आदमी पार्टी में सुरक्षित नहीं है। जब दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य, जो दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन रह चुकी हैं, वही सुरक्षित नहीं है तो फिर दूसरी महिलाएं क्या सुरक्षित होंगी?

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यह पिटाई पार्टी ने कराई है या परिवार ने ? पीए ने की है या किसी और ने की है? अभी तक परिवार से कुछ लोग नेतृत्व करने के लिए सामने आते दिख रहे थे। तो क्या यह उसका तनाव है? और क्या यह तनाव 2 तारीख को और बढ़ जाएगा जब केजरीवाल जी फिर से जेल जाएंगे? इन सबसे स्पष्ट दिख रहा है कि आम आदमी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं है। एक महिला सांसद के ऊपर इस तरह के व्यवहार पर आम आदमी पार्टी के अन्य लोगों को बोलना चाहिए और इसकी जांच भी होनी चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने जनता से आम आदमी पार्टी को वोट न करने की अपील करते हुए कहा कि आज पूरा देश आज अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा पहचान चुका है। ये लोग मात्र 22 सीटों पर लड़ रहे हैं और पूरे देश को झूठे वादे और झांसे दे रहे हैं। पिछली बार भी इन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे पर एक भी पूरे नहीं किए। इन्होंने दिल्ली की जनता को शर्मसार करने का काम किया है। आज लगभग पूरी दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में जेल में है। दिल्ली की जनता आज स्थिरता और विकास चाहती है। उन्हें जेल जाने वाले लोगों को वोट नहीं देना है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/दधिबल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story