अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी
नई दिल्ली, 22 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव के तौर पर उनका कार्यकाल सितंबर में समाप्त होने जा रहा है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से प्रत्यक्ष भर्ती के तहत सेवा में आए थे। अपने लगभग 37 वर्ष के प्रशासनिक करियर में अनुराग जैन 11 विभिन्न स्थानों पर 22 पदों पर कार्य कर चुके हैं।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

