हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश की एक ही च्वाॅइस है मोदी: अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश की एक ही च्वाॅइस है मोदी: अनुराग ठाकुर
WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश की एक ही च्वाॅइस है मोदी: अनुराग ठाकुर




बिलासपुर,16 मई (हि.स.)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश की एक ही च्वाॅइस है मोदी। आप देश के किसी कोने में जाइए, लोग ''माय च्वॉइस मोदी'' ही बोल रहे हैं। चार चरणों के बाद स्पष्ट हो चुका है कि जनता ने स्थिर और ईमानदार सरकार यानी मोदी सरकार के लिए अपना वोट दे दिया है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बिलासपुर सदर व घुमारवीं में आधा दर्जन से ज़्यादा जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदान करने और केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। ठाकुर ने कहा कि मोदी ने सदैव हिमाचल को अपना दूसरा घर माना और हिमाचल के लिए कभी छोटा नहीं सोचा। हमेशा खुले मन से दिया, इसीलिए इस छोटे पहाड़ी राज्य के लिए भी हम बड़ी विकास परियोजनाएं लाने में सफल हुए। विकास हमारे लिए एक निरंतर प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी के पहले कार्यकाल में हमने बिलासपुर से हमीरपुर की सड़क तीन सौ करोड़ की लागत से चौड़ी कराई थी। अब हम उसे फोरलेन करवा रहे हैं। इसी प्रकार हमने 90 करोड़ रुपये की लागत से घुमारवीं से लेकर सरकाघाट तक सड़क बनवाई। अब इसे और बेहतर करने की तैयारी है। इसी प्रकार अगर फोरलेन बन गया है तो अब हम रेलवे ला रहे हैं। बिलासपुर की बात करें तो आज यहां एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, रेलवे लाइन और फोरलेन सड़कें आ चुकी हैं। इनसे पूरे इलाके का कायाकल्प हुआ है।

ठाकुर ने कहा कि देश तीसरी बार ईमानदार और दमदार प्रधानमंत्री यानी मोदी के ऊपर अपनी मुहर लगा चुका है। 4 जून को मात्र आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। मोदी की ईमानदारी पर आज कोई प्रश्नचिन्ह नहीं खड़े कर सकता और कोई उनके दमदार काम के आसपास भी नहीं भटक सकता। देश ने पिछले 10 वर्ष में जहां एक ओर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर आते देखा, वहीं दूसरी ओर 51 करोड़ से ज्यादा रोजगार भी सृजित होते देखे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनील

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story