कोलकाता पहुंचे अनुपम खेर ने कालीघाट मंदिर में की आराधना, कहा- देश में शांति और समृद्धि के लिए भगवती से प्रार्थना की

WhatsApp Channel Join Now


कोलकाता, 29 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता अनुपम खेर रविवार सुबह कोलकाता पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे कालीघाट मंदिर जाकर उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना की। बताया गया है कि वह एक नाटक में अभिनय करने के लिए कोलकाता आए हैं। मंदिर में पूजा करने के बाद अनुपम खेर ने पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने कहा, मैंने देश की समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। सभी के सफल जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और उनके माता-पिता की लंबी उम्र की कामना की। मां काली के मंदिर में आकर हमेशा अच्छा लगता है और आज का यह दौरा और भी खास है। हाल के दिनों में कोलकाता का माहौल बहुत शानदार है।

महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर अनुपम खेर ने कहा, मैं इससे बेहद खुश हूं। हमारे परिवार में महिलाएं हमेशा सशक्त रही हैं। यहां उनकी भागीदारी केवल 33 प्रतिशत नहीं, बल्कि 80 प्रतिशत है। हमारे जीवन में मां और पत्नी की भूमिका हमेशा बेहद महत्वपूर्ण रही है। मेरा मानना है कि यह विधेयक जरूर पारित होना चाहिए, क्योंकि महिला सशक्तीकरण बहुत जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785081 Articles

Share this story