अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस की प्रथम महिला से की मुलाकात, महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस की प्रथम महिला से की मुलाकात, महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण पर हुई चर्चा


नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को फिलीपींस की प्रथम महिला लुईस अरानेटा-मार्कोस से भोजन पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका को लेकर चर्चा हुई।

अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला-नेतृत्व वाले विकास के विजन को साझा करते हुए कहा कि भारत महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समृद्ध भविष्य के निर्माण में महिलाओं की बराबर की भागीदारी जरूरी है।

बैठक के दौरान भारत की ओर से महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें विकास प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भागीदार बनाने की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया गया।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story