बालिकाएं समाज की शक्ति और प्रगति का आधार : अन्नपूर्णा देवी

WhatsApp Channel Join Now
बालिकाएं समाज की शक्ति और प्रगति का आधार : अन्नपूर्णा देवी


नई दिल्ली, 24 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बालिकाएं समाज की शक्ति और प्रगति का आधार हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकार सुनिश्चित करना एक सशक्त राष्ट्र की पहचान है।शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय निरंतर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध भाव से कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हर बालिका को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले। इसके साथ उन्होंने आह्वान किया कि बालिकाओं के लिए सुरक्षित, समावेशी एवं सम्मानजनक वातावरण बनाया जाए जहां वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर राष्ट्रीय बालिका दिवस' पर सभी बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने इस अवसर पर सभी बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध बनाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story