नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल
Mar 12, 2025, 13:27 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
राजौरी, 12 मार्च (हि.स.)। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बुधवार को सीमा पार से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हुआ है।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नौशेरा सेक्टर में सीमा पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी बीच सीमा पर से एक संदिग्ध स्नाइपर हमले में सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया है। घायल जवान को तुरंत उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। उसकी पहचान मन कुमार बेगा के रूप में हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

