पुणे में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की अहम मुलाकात, महाराष्ट्र की सियासत में चर्चाएं तेज
पुणे, 18 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बुधधार काे यहां अहम मुलाकात
हुई। इन दाेनाें नेताओं की मुलाकात काे लेकर महाराष्ट्र की सियासत में चर्चाएं तेज हाे गई हैं।
हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और सत्तारूढ़ महागठबंधन की भावी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।
माना जा रहा है कि बैठक के दौरान महाराष्ट्र के विकास से जुड़े विषयों, प्रशासनिक प्राथमिकताओं और राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श हुआ होगा। इसके अलावा आगामी चुनावों को देखते हुए गठबंधन की रणनीति और भविष्य की राजनीतिक दिशा भी चर्चा का हुई हाेगी। हालांकि, इन मुद्दों की पुष्टि किसी आधिकारिक बयान से नहीं हुई है।
बैठक की गोपनीयता और दोनों नेताओं की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बना दिया है। ऐसे समय में जब महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरणों को लेकर लगातार चर्चाएं हैं। अमित शाह और एकनाथ शिंदे की यह मुलाकात कई संभावित राजनीतिक संकेतों के तौर पर देखी जा रही है। ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अंचल तिवारी

