जून के मध्य में पश्चिम बंगाल दौरे पर आएंगे अमित शाह

WhatsApp Channel Join Now
जून के मध्य में पश्चिम बंगाल दौरे पर आएंगे अमित शाह


कोलकाता, 26 मई (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जून के मध्य में पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री शाह सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके साथ ही सीमा सुरक्षा, घुसपैठ, मवेशी और मादक पदार्थों की तस्करी तथा सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी उनकी बैठक होने की संभावना है। सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Share this story