अमित शाह गुरुवार रात पहुंचेंगे कोलकाता

WhatsApp Channel Join Now
अमित शाह गुरुवार रात पहुंचेंगे कोलकाता


कोलकाता, 07 मई (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पहले जानकारी सामने आई थी कि वह गुरुवार को राज्य पहुंचेंगे, अब बताया गया कि उनका दौरा शुक्रवार को होगा। इसके अनुसार अमित शाह गुरुवार रात को ही कोलकाता पहुंच रहे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से उनकी पहली बैठक शुरू होगी, जो दोपहर एक बजे तक चलेगी। इसके बाद वह दोपहर 2:55 बजे न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कनवेशन सेंटर के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर तीन बजे से भाजपा विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5:10 बजे से रात आठ बजे तक लगातार अन्य बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार नौ मई की सुबह 10:35 बजे अमित शाह होटल से निकलकर ब्रिगेट परेड मैदान के लिए रवाना होंगे। वहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वह दोपहर 12:20 बजे ब्रिगेड से कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

Share this story