गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में जैनाचार्यों से लिया आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में जैनाचार्यों से लिया आशीर्वाद


गांधीनगर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमित शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद में जैनाचार्यों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

अमित शाह ने अहमदाबाद के सैटेलाइट क्षेत्र स्थित प्रेरणा तीर्थ देरासर में गच्छाधिपति नररत्न सूरीश्वर महाराज साहेब के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद के पालड़ी क्षेत्र स्थित विश्वनंदिकर जैन संघ में गच्छाधिपति उदयरत्न सूरीश्वरजी महाराज साहेब के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अमित शाह ने जैन धर्म के आध्यात्मिक मूल्यों और संत परंपरा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। यह जानकारी गांधीनगर लोकसभा भाजपा मीडिया विभाग की ओर से दी गई।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वह गांधीनगर के रूपाल स्थित श्री वरदायिनी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और भगवान शिव की 81 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद वह मानसा स्थित बहुचर माता मंदिर में आरती में शामिल होंगे। दिन के अंत में गांधीनगर के कोलवड़ा में नवरात्रि युवक मंडल की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव में भी उनकी उपस्थिति प्रस्तावित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story