राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, 850 से अधिक अधिकारी करेंगे मंथन

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, 850 से अधिक अधिकारी करेंगे मंथन


नई दिल्ली, 23 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 और 25 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में शामिल होंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समकालीन मुद्दों और चुनौतियों पर सुरक्षा एवं पुलिस बलों के 850 से अधिक अधिकारी विचार-विमर्श करेंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष हाइब्रिड प्रारूप में किया जाएगा। इसमें अधिकारी प्रत्यक्ष और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान देशभर के विभिन्न सुरक्षा बलों और पुलिस संगठनों के अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

दो दिवसीय सम्मेलन में बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच सामने आ रही चुनौतियों, उनसे निपटने की रणनीति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न सुरक्षा एवं पुलिस बलों के अधिकारियों की व्यापक भागीदारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story