अमित शाह ने हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
अमित शाह ने हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना


अमित शाह ने हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना


हैदराबाद, 02 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में शामिल होने हैदराबाद पहुंचे। अपनी ‘पदयात्रा’ से पहले उन्होंने यहां चारमीनार स्थित देवी भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने मां लक्ष्मी से नागरिकों की भलाई और निरंतर समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इससे पहले हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव, सांसद एटाला राजेंदर और अन्य नेताओं ने अमित शाह का स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771213 Articles

Share this story