जम्मू से 3,632 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 18 जुलाई (हि.स.)। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से आज कड़ी सुरक्षा के बीच 3,632 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर के दो बेस कैंपों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 3,632 तीर्थयात्री 148 गाड़ियों के काफिले में रवाना हुए।

इस जत्थे में बालटाल के लिए 1,008 और पहलगाम के लिए 2,624 तीर्थयात्री शामिल थे। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने मिलकर व्यवस्था की है। श्री अमरनाथ यात्रा ने सिर्फ 15 दिनों में 3.5 लाख यात्रियों का आंकड़ा पार करके नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।

2026 की श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा श्रद्धालुओं को जम्मू-कश्मीर में 3,888 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर तक ले जाती है जहां दो मुख्य रास्तों से पहुंचा जा सकता है। परंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग व छोटा 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story