दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में संतों ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में संतों ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी


नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संतों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ भारत की तरक्की और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। संतों ने राष्ट्रीय सेवा, एकता और देश की प्रगति का संदेश दिया।

इस मौके पर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों को याद किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने की भावना पर जोर दिया गया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story