डॉ. निखिल टंडन एम्स के अंतरिम निदेशक नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. निखिल टंडन एम्स के अंतरिम निदेशक नियुक्त


नई दिल्ली, 27 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एंडोक्रिनोलॉजी एवं मेटाबॉलिज़्म विभाग के प्रमुख डॉ. निखिल टंडन को संस्थान का अंतरिम निदेशक नियुक्त किया गया। यह पद एम श्रीनिवास के नीति आयोग में सदस्य बनने के बाद खाली हुआ था। डॉ. निखिल एम्स के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से संभालेंगे। वे इस पद पर अगले छह माह तक या नियमित नियुक्ति होने तक कार्य करेंगे।

डॉ. निखिल टंडन पहले से ही एम्स के एंडोक्रिनोलॉजी एवं मेटाबॉलिज़्म विभाग के प्रमुख हैं। इसके साथ वे डीन (एकेडमिक्स)

भी हैं।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2026 में पुनर्गठित नीति आयोग में अध्यक्ष (प्रधानमंत्री) ने नए सदस्यों की नियुक्ति की है, जिसमें डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। पांच नए पूर्णकालिक सदस्यों में राजीव गौबा, प्रो. के. वी. राजू, एम. श्रीनिवास, अभय करंदीकर और गोबर्धन दास शामिल हैं, जो स्वास्थ्य, विज्ञान और कृषि क्षेत्रों से हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story