देश की गरिमा व छवि को बिगाड़ना उचित नहीं : मायावती

WhatsApp Channel Join Now
देश की गरिमा व छवि को बिगाड़ना उचित नहीं : मायावती


लखनऊ, 21 फ़रवरी (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नई दिल्ली में हुए एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस की यूथ विंग के विरोध प्रदर्शन करने काे लेकर कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अति—अशोभनीय व निन्दनीय करार देते हुए कहा है कि इस प्रकार के अन्तर—राष्ट्रीय कार्यक्रमों में इस प्रकार के आचरण से देश की गरिमा एवं छवि को प्रभावित करता है, यह उचित नहीं है।

बसपा प्रमुख ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, नई दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट', जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे। यह इवेन्ट अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था। इस दौरान जिन भी लोगों ने अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है,जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं। वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है।

उन्होंने आगे लिखा है कि अगर यह सम्मेलन अन्तरराष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है। अर्थात अपने देश की गरिमा व छवि को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story