केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पत्नी सहित ताजमहल को निहारा

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पत्नी सहित ताजमहल को निहारा


डायना बेंच पर पीयूष गोयल ने पत्नी सीमा के साथ कराया फोटोशूटआगरा में निर्यातकों और उद्योगपतियों के साथ कर रहे हैं वार्ता

आगरा, 26 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को सुबह पत्नी के साथ विश्व धरोहर ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद होटल में आगरा के निर्यातकों और उद्योगपतियों के साथ बैठक में भाग लिए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शनिवार की रात सपत्नीक दिल्ली से आगरा पहुंचे। एक पंच सितारा होटल में रात विश्राम के बाद रविवार सुबह पत्नी सीमा गोयल के साथ करीब 6 बजे ताजमहल पहुंचे। शिल्पग्राम से गोल्फ कार्ट के माध्यम से ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचकर ताजमहल में प्रवेश किया। करीब 2 घंटे ताजमहल में बिताने के दौरान साथ में चल रहे गाइड से ताजमहल के निर्माण की बारीकियों के बारे में जानकारी ली और डायना बेंच पर पत्नी के साथ फोटोशूट कराया। ताजमहल भ्रमण के बाद गोयल होटल अमर विलास के लिए प्रस्थान कर गए।

वह आगरा में जूता, खिलौना, फार्मा, आयुष निर्यातकों एवं उद्योगपतियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिए,जहां निर्यात में आने वाली समस्याओं, उनके निराकरण तथा सुझावों पर विचार विमर्श किया।

उल्लेखनीय है कि आगरा जूता निर्माण, निर्यात एवं व्यापार में भारत का एक बहुत बड़ा हब है। वर्तमान में पश्चिम एशिया के हालातों को देखते हुए जूता उद्योग पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों पर भी चर्चा की गई। पीयूष गोयल ने मेक इन इंडिया पर भी चर्चा किए। आगरा के निर्यात एवं उद्योग विकास के क्षेत्र में इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay

Share this story