पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुंबई में सुरक्षा बढ़ाई गई

WhatsApp Channel Join Now
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुंबई में सुरक्षा बढ़ाई गई


मुंबई, 24 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पहलगांव में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के महत्वपूर्ण ठिकानों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही भीड़भाड़ भरे इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और वाहनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पहलगांव में आतंकी हमले के बाद मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों की आपातकालीन बैठक के बाद शहर के महत्वपूर्ण स्थानों, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ पूरे मुंबई के चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर रखे हुए हैं। भीड़ भाड़ भरे इलाकों में सादे वेश में पुलिस का पहरा है। इसकी पुष्टि करते हुए मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी जोन अलर्ट पर हैं। गश्त बढ़ा दी गई है। औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई है। साथ ही इस घटना में घायलों को इलाज के ५० हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयास से आज रात जम्मू कश्मीर में फंसे पर्यटकों को दो विशेष विमानों से मुंबई लाया गया है। अन्य फंसे पर्यटकों को वापस लाने का प्रयास जारी है। जम्मू कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों जम्मू में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मंत्री गिरीष महाजन हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Share this story