श्रीनगर में जोरदार धमाके के बाद मिसाइल जैसी वस्तु डल झील में गिरी
May 10, 2025, 16:23 IST
WhatsApp Channel
Join Now
श्रीनगर, 10 मई (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान के बीच भीषण तनाव के माहौल में शनिवार सुबह जोरदार धमाकों के बाद मिसाइल जैसी वस्तु डल झील में गिरी। डल झील श्रीनगर का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल है।
अधिकारियों ने बताया कि जब यह वस्तु गिरी तो झील की सतह से धुआं निकल रहा था। सुरक्षा बलों ने डल झील से इसके मलबे को निकाला। मलबे का विश्लेषण किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह शहर के बाहरी इलाके लासजान से भी एक और संदिग्ध वस्तु बरामद की गई। इसके मलबे की भी जांच की जा रही है।
-----
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता