नितिन नवीन और पीयूष गोयल ने 99वें जन्मदिन पर आडवाणी से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
नितिन नवीन और पीयूष गोयल ने 99वें जन्मदिन पर आडवाणी से की मुलाकात


नितिन नवीन और पीयूष गोयल ने 99वें जन्मदिन पर आडवाणी से की मुलाकात


नई दिल्ली, 08 नवंबर (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुलाकात के बाद नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि उन्होंने आडवाणी के निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका से लेकर राष्ट्र निर्माण की यात्रा तक आडवाणी का सार्वजनिक जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ के विचार और उसके प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण रहा है।

नितिन नवीन ने कहा कि ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट’ का आडवाणी का जीवन दर्शन भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति और कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दीपावली के अवसर पर भगवान श्रीराम से आडवाणी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774236 Articles

Share this story