आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (हि.स.) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को पार्टी की झारखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति श्री रवीन्द्र कुमार राय के स्थान पर की गयी है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन बुधौलिया

Share this story