तमिल अभिनेत्री सुभाषिनी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

WhatsApp Channel Join Now
तमिल अभिनेत्री सुभाषिनी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर


चेन्नई , 06 अप्रैल (हि.स.)। तमिल टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री सुभाषिनी का निधन हो गया है। 36 वर्षीय श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री ने चेन्नई के अय्यप्पनथंगल स्थित एक निजी अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सुभाषिनी को टीवी शो कयाल में उनके अहम किरदार के लिए खास पहचान मिली थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 5 अप्रैल की रात अभिनेत्री की अपने पति से वीडियो कॉल पर बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद उन्होंने मानसिक तनाव में यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी शरीर की जांच की ताे पता चला कि उनकी

माैत हाे चुकी है। इसके बाद पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

गाैरतलब है कि सुभाषिनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'इनी अवन' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी से मिली। उन्होंने 2023 में एल्लम मेला इरुक्किरवन पाथुप्पन में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वह कई शॉर्ट फिल्म्स और सामाजिक जागरूकता अभियानों से भी जुड़ी रही थीं। उनका जन्मदिन 12 अप्रैल को आने वाला था, जबकि 21 अप्रैल को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story