राष्ट्रपति ने राजस्थान में सड़क हादसे पर दुख जताया

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति ने राजस्थान में सड़क हादसे पर दुख जताया


राष्ट्रपति ने राजस्थान में सड़क हादसे पर दुख जताया


नई दिल्ली, 22 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभूपुरा गांव के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक बजे सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया।

राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, कोटा में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

उल्लेखनीय है कि इस हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ सदस्यों की जान चली गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि क्रूजर में महाराष्ट्र के धुले जिले के एक ही परिवार के 16 सदस्य यात्रा कर रहे थे। परिवार धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए मंगलवार को महाराष्ट्र से रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने पहले मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर और फिर राजस्थान के पुष्कर तथा खाटूश्यामजी में दर्शन किए। शनिवार रात सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781239 Articles

Share this story