राष्ट्रपति मुर्मु ने चंबा सड़क हादसे पर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति मुर्मु ने चंबा सड़क हादसे पर जताया शोक


नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, चंबा ज़िले में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।

उल्लेखनीय है कि चंबा जिले में आज सुबह एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों में छह लोगों को आगे के इलाज के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा स्थानांतरित किया गया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story