हर महीने बिजली बिल बढ़ा रहा है AC, ये टिप्स आपके रूम को रखेंगे ठंडा
परिवार बड़ा है और हर कमरे में AC लगा है, तो कमाई का एक हिस्सा बिजली बिल में ही जाने लगता है। गर्मियों के मौसम में हर घर में बिजली बिल एक सबसे बड़ी समस्या होती है। एसी चलाने की वजह से बिजली बिल सबसे ज्यादा आता है। लोग अक्सर एसी यूज करते समय ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से बिजली बिल जरूरत से ज्यादा आने लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताएंगे, जिससे आप अपने कमरे को ठंडा रख सकती हैं और लंबे समय तक एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
खिड़कियों पर आज ही लगा दें मोटे पर्दे
अगर चाहती हैं कि कमरा ठंडा रहे, तो आपको खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाने चाहिए। मोटे पर्दे से ठंडी हवा बाहर नहीं जाती और खिड़कियों से गर्म हवा भी अंदर नहीं आती। गर्मियों में धूप सबसे ज्यादा कमरे को गर्म करती हैं, लेकिन मोटे पर्दे कमरे को ठंडा रखने में मदद करेंगे। इससे आपको एसी ज्यादा नहीं चलाना होगा।

रात को सोते समय एसी चलाएं
घर में एसी के साथ-साथ कूलर भी रखें, दिन में कूलर चलाएं और रात में एसी। इससे बिजली बिल कम आएगा। आपको ध्यान रखना चाहिए कि कूलर के मुकाबले एसी ज्यादा बिजली खाता है। दिनभर कूलर में रहा जा सकता है, लेकिन रात में सोते समय एसी की ज्यादा जरूरत होती है, ताकि चैन की नींद ली जा सके।

फैन का सही इस्तेमाल
अक्सर लोग एसी चलाते समय पंखा चला देते हैं। ऐसे में कमरा जल्दी ठंडा लगने लगता है, लेकिन जैसे ही आप एसी बंद करेंगी, कमरा फिर से गर्म लगेगा। इसलिए, जब भी एसी चला रही हैं, तो पंखा बंद करके ही चलाएं। इससे कमरा देर तक ठंडा रहेगा, क्योंकि दीवारें भी ठंडी हो जाती है। ऐसे में जब कमरा गर्म लगेगा और कई घंटों के बाद आप पंखा चलाएंगी, तो हवा आपको ठंडी लगेगी। एसी का सही इस्तेमाल आपको कई तरह से काम आएगा।
इसके अलावा आप कमरे में इनडोर प्लांट्स लगाएं और कॉटन की चादर का इस्तेमाल करें। शाम के समय हो सके तो कमरे का दरवाजा और खिड़कियां खोल दें। इससे भी एसी का इस्तेमाल कम होगा।

