आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह

WhatsApp Channel Join Now
आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह


नई दिल्ली, 08 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आआपा अब इंडी (आईएनडीआईए) गठबंधन का हिस्सा नहीं है। आज होने वाली बैठक में आआपा शामिल नहीं होगी।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सोमवार को एक बयान में इंडी ब्लॉक की बैठक पर कहा कि जहां तक पार्टी का सवाल है, पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आआपा इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। इसलिए बैठक में उसके शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।

इस दौरान संजय सिंह ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि तमिलनाडु में बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस द्वारा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को विश्वास में लिए बिना अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) को समर्थन देने के कारण दोनों दलों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि, संयुक्त रणनीति बनाने के लिए आज इंडी अलायंस की बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हो रही है। जिसमें विपक्ष की 23 पार्टियों के नेता शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story