गणेश मरांडी को संथाली भाषा का बाल साहित्य पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
गणेश मरांडी को संथाली भाषा का बाल साहित्य पुरस्कार


नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। साहित्य अकादमी ने साहित्यकार गणेश मरांडी को उनकी पुस्तक हपन माई (कविता) के लिए संथाली भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2022 देने की घोषणा की।

साहित्य अकादमी के सहायक संपादक अजय कुमार शर्मा ने सोमवार को बताया कि इस पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए किया है। कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों की सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तक को पुरस्कार के लिए स्वीकृत किया है। निर्णायक मंडल में गंगाधर हांसदा, रबीन्द्र नाथ मुर्मू और स्वपना हेम्ब्रम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 हजार रुपये की सम्मान राशि 14 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन/मुकुंद

Share this story