बिहार के औरंगाबाद से 40 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार



टना/औरंगाबाद, 21 सितम्बर (हि.स.)। बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत मायापुर गांव से 40 लाख के इनामी नक्सली विनय यादव की गिरफ्तारी हुई है। गुप्त सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने नक्सली को गिरफ्तार किया है। पांच राज्यों की पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस संबंध में औरंगाबाद के आरक्षी अधीक्षक (एसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने फोन पर बातचीत में इस प्रकार की किसी भी गिरफ्तारी से अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस मामले में वे कुछ भी बता नहीं सकते। गिरफ्तार नक्सली विनय यादव की रिश्तेदारी दाउदनगर के करमाकला गांव में है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नक्सली की गिरफ्तारी के लिए सरकार ने 40 से 50 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की पुलिस उसे बेसब्री से तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस नक्सली विनय यादव से किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंद्रप्रकाश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story