अंडमान-निकोबार क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप



चंडीगढ़, 24 सितंबर (हि.स.)। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 6.1 बताई गई। खबर लिखे जाने तक किसी जान-माल की खबर नहीं है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार व शनिवार के मध्य की रात करीब 2:23 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केन्द्र कैंपवेल वे से 431 किमी दूर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में जमीन से 75 किमी नीचे था। इससे पूर्व 2 व 3 सितंबर को भी भूकंप आया था।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story