इतिहास के पन्नों में 29 मार्चः मंगल पाण्डेय के विद्रोह की मशाल बदल गई ज्वाला में

WhatsApp Channel Join Now

देश के स्वतंत्रता संग्राम में 29 मार्च की तारीख की खास अहमियत है। दरअसल 1857 में 29 मार्च को मंगल पाण्डेय ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की मशाल को चिंगारी दिखा दी, जो देखते ही देखते पूरे भारतवर्ष में आजादी की ज्वाला में बदल गई। अंग्रेज हुक्मरान ने इस क्रांति को दबाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। बंगाल की बैरकपुर छावनी में 34 वीं बंगाल नेटिव इंफेन्टरी के मंगल पाण्डेय ने परेड ग्राउंड में दो अंग्रेज अफसरों पर हमला किया और फिर खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। उन्हें सात अप्रैल, 1857 को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर चढ़ा दिया। स्थानीय जल्लादों ने जब मंगल को फांसी देने से मना कर दिया तो कोलकाता से चार जल्लादों को बुलाकर इस जांबाज सिपाही को फांसी दी गई ।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1798: स्विटजरलैंड गणराज्य बना।

1807: जर्मनी के खगोलविद् विल्हेम ओल्बर्स ने एक छोटा सा ग्रह वेस्ता खोजा। इसे आसमान का सबसे चमकदार छोटा तारा कहा गया।

1849: महाराजा दलीप सिंह ने अपने दिवंगत पिता रणजीत सिंह का सिंहासन छोड़ दिया और पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।

1857 कलकत्ता के निकट बैरकपुर में मंगल पांडे ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका।

1859: बहादुर शाह जफर द्वितीय को 1857 की क्रांति में भागीदारी का दोषी पाया गया और अंग्रेज सरकार ने उन्हें देश निकाला देकर रंगून (अब यांगून) भेज दिया।

1901ः ऑस्ट्रेलिया में पहली बार फेडरल इलेक्शन हुए।

1943ः स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण नायक को बरहामपुर जेल में फांसी पर लटकाया गया।

1954ः भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन।

1954: राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (नेशनल गैलरी आफ मॉडर्न आर्ट) का दिल्ली में शुभारंभ।

1967ः फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरुआत की।

1981ः पहली लंदन मैराथन नार्वेजियन इजेज सिमंसेंन ने जीती।

1999ः अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाउ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।

1999: उत्तर प्रदेश के कुमाऊं और चमोली (अब उत्तराखंड) में आधी रात के ठीक बाद आए 6.8 की तीव्रता के भूकंप में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।

2002: दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा फिर से शुरू।

2004ः आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना।

2008ः दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत के लिए अर्थ ऑवर मनाने की शुरुआत की।

2010ः मॉस्को मेट्रो टेन में दो आत्मघाती हमले हुए, उसमें 40 लोगों की जान गई।

2011ः भारत और पाकिस्तान के बीच टेरर हॉटलाइन बनी। 2008 के मुंबई हमलों के बाद विश्वास बहाली के उपायों के तौर पर इस कदम को देखा गया।

2020: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story

News Hub