भारत-चीन व्यापार में 24.50 लाख रुपये का सामान निर्यात

WhatsApp Channel Join Now
भारत-चीन व्यापार में 24.50 लाख रुपये का सामान निर्यात


देहरादून, 22 अक्टूबर (हि.स.)। भारत-चीन व्यापार के तहत गुरुवार को एक भारतीय व्यापारी ने चीन के तकलाकोट बाजार में करीब 24.50 लाख रुपये के समान का निर्यात किया। इस बीच, तकलाकोट में बीमार पड़े एक भारतीय व्यापारी का उपचार जारी है और उनके शुक्रवार को भारत लौटने की संभावना है।

सीमांत जिला पिथौरागढ़ धारचूला के उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि 2026 के व्यापार सत्र में चौथे बैच के तहत गुरुवार को एक भारतीय व्यापारी चीन के तकलाकोट मंडी पहुंचा। इस व्यापारी ने वहां पर करीब 24 लाख 50 हजार रुपये के सामान का निर्यात किया।

उन्होंने बताया कि अब तक चीन की मंडी से आठ व्यापारी भारत लौट चुके हैं। उनके साथ लाए गए सामान की सीमा शुल्क संबंधी प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि तकलाकोट में एक व्यापारी की तबीयत खराब होने का मामला भी संज्ञान में आया है। उसका उपचार चीन में ही चल रहा है। उनके शुक्रवार को भारत लौटने की संभावना है। व्यापारी की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

_______________

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765107 Articles

Share this story