छत्तीसगढ़ में पापाराव सहित 87 लाख के इनामी 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ में पापाराव सहित 87 लाख के इनामी 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण


जगदलपुर, 25 मार्च (हि.स.)। बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर के पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, लालबाग में बुधवार को पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के अंतर्गत नक्सली पापाराव सहित 87 लाख के इनामी 18 नक्सली कैडर ने आत्मसमर्पण कर दिया।आत्मसमर्पण करने वालों में प्रमुख रुप र्से एसजेडसीएम पापाराव, डीवीसीएम अनिल ताती, डीवीसीएम प्रकाश माड़वी जैसे शीर्ष नक्सली कैडर, सहित कुल 18 माओवादी शामिल हैं। नक्सलियों ने समाज के वरिष्ठ जनों, पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों टीम बीजापुर के सदस्यगण की उपस्थिति में मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों के पास से 8 नग एके-47 रायफल, 1 नग एसएलआर रायफल, 1 नग इंसास रायफल, 4 नग .303 रायफल, 1 नग 9 एमएम पिस्टल, 2 नग सिंगलशॉट, 1 नग बीजीएल लांचर कुल 18 हथियार एवं 12 लाख रूपये नकद बरामद किया गया।

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभागांतर्गत 1 जनवरी 2024 से लेकर 25 मार्च 2026 तक की अवधि में कुल 2756 नक्सली मुख्यधारा में लौट आये हैं।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ अभियान के माध्यम से बचे हुए गिने-चुने शेष कैडर्स से अपील की है कि हिंसा छोंडकर हथियार त्यागकर मुख्यधारा में लौंटे। शासन उनके सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story