15 हजार कलाकारों ने कार्बी लोकनृत्य निम्स किरोंग का सामूहिक प्रदर्शन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

WhatsApp Channel Join Now
15 हजार कलाकारों ने कार्बी लोकनृत्य निम्स किरोंग का सामूहिक प्रदर्शन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड


डिफू (असम), 17 नवंबर (हि.स.)। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में 15 हजार कलाकारों ने एक साथ कार्बी लोकनृत्य ‘निम्स किरोंग’ का प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। मंगलवार को कासा स्टेडियम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की उपस्थिति में कलाकारों ने सामूहिक रूप से इस पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत की।

इस विशाल सांस्कृतिक आयोजन में हजारों कलाकारों की एक साथ भागीदारी ने कार्बी आंगलोंग की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक कला का भव्य प्रदर्शन किया। सामूहिक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से कलाकारों ने कार्बी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस आयोजन को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778866 Articles

Share this story