बांकीपुर उपचुनाव मतगणना : 15वें चरण की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 8202 मतों से आगे

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 03 अगस्त (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 15वें चरण की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर 8202 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

आठवें चरण तक मिले रुझानों के अनुसार जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को 29752 मत मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 21550 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 6755 मत मिले हैं।

मतगणना कुल 31 चरणों में संपन्न होनी है। अभी आधी से अधिक मतगणना शेष होने के कारण अंतिम परिणाम आना बाकी है। शेष चरणों की गिनती के साथ बढ़त में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

सभी चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद ही आधिकारिक परिणाम घोषित किया जाएगा। फिलहाल 15वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 8202 मतों की बढ़त के साथ मुकाबले में आगे चल रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story