गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र बोर्ड की 14वीं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र बोर्ड की 14वीं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित


गुवाहाटी, 19 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी में मंगलवार को ब्रह्मपुत्र बोर्ड की 14वीं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल तथा केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। चर्चा के दौरान ब्रह्मपुत्र एवं बराक बेसिन के सतत विकास, बाढ़ एवं कटाव नियंत्रण, डिजिटल परिवर्तन तथा जल संसाधन प्रबंधन को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियों को भी प्रस्तुत किया गया, ताकि सामुदायिक भागीदारी आधारित जल प्रबंधन को बढ़ावा दिया जा सके।

बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र के जल संसाधनों के समग्र एवं सतत विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में निरंतर कार्य किए जाने की बात कही गई।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story