हैदराबाद के श्रद्धालु ने अन्नप्रसादम ट्रस्ट को दान किए 10 करोड़ रुपये

WhatsApp Channel Join Now
हैदराबाद के श्रद्धालु ने अन्नप्रसादम ट्रस्ट को दान किए 10 करोड़ रुपये


हैदराबाद के श्रद्धालु ने अन्नप्रसादम ट्रस्ट को दान किए 10 करोड़ रुपये


हैदराबाद, 13 नवंबर (हि.स.)। हैदराबाद के एक श्रद्धालु ने शुक्रवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा संचालित श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट को 10 करोड़ रुपये का दान दिया।

मंदिर प्रबंधन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कोडाली श्रीकांत ने श्रीवारी मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सीएच वेंकैया चौधरी को दान का चेक सौंपा। इस मौके पर उनके परिजन भी उपस्थित थे।

अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ने इस योगदान के लिए दानदाता की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि एसवी अन्नप्रसादम ट्रस्ट तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन प्रदान करता है, जिसके तहत मंदिर की धर्मार्थ गतिविधियों के रूप में हर दिन हजारों लोगों को भोजन कराया जाता है।

टीटीडी तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है, जिसे दुनिया का सबसे समृद्ध हिंदू मंदिर माना जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776693 Articles

Share this story