संगठनात्मक बदलावों से पहले दिल्ली में भाजपा की बैठक शुरू

WhatsApp Channel Join Now
संगठनात्मक बदलावों से पहले दिल्ली में भाजपा की बैठक शुरू


नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक बदलावों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर मंथन के लिए सोमवार को पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की यहां बैठक चल रही है। भाजपा के विस्तार कार्यालय में चल रही इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कर रहे हैं। बैठक में सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, महामंत्री विनोद तावड़े, राधा मोहन अग्रवाल, तरुण चुग, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के मुख्य बिंदु केंद्र में सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तैयार करना, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों का आकलन और आगामी चुनावों की तैयारियों एवं संगठनात्मक बदलावों पर विस्तृत मंथन करना है।

सांगठनिक परंपरा के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जून में अपनी नई टीम की घोषणा करने वाले हैं, इसलिए वर्तमान स्वरूप में कई पदाधिकारियों की यह आखिरी बैठक हो सकती है। इससे पहले पार्टी मई में ही चार प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर चुकी है और जल्द ही पूरी नई टीम का एलान होने की संभावना है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story