राष्ट्रपति ने बाल दिवस पर स्कूली बच्चों से की मुलाकात, सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति ने बाल दिवस पर स्कूली बच्चों से की मुलाकात, सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया


नई दिल्ली, 14 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता, समर्पण और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने का संदेश दिया।

राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस मुलाकात के दौरान बच्चे उत्साह के साथ राष्ट्रपति से मिले। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और उन्हें जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776849 Articles

Share this story