महाकुम्भ पहुंचीं अब्बास नकवी की पत्नी सीमा, लगाईं डुबकी

WhatsApp Channel Join Now
महाकुम्भ पहुंचीं अब्बास नकवी की पत्नी सीमा, लगाईं डुबकी


महाकुम्भ पहुंचीं अब्बास नकवी की पत्नी सीमा, लगाईं डुबकी


महाकुम्भ नगर, 19 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने बुधवार काे परिवार सहित त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाईं। इसके बाद वह जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज सहित कई संत, महात्माओं का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाकुम्भ भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह अध्यात्म, श्रद्धा और सेवा भाव का भव्य संगम है। महाकुम्भ का यह अलौकिक आयोजन भारत की सांस्कृतिक महानता का संदेश पूरे विश्व को देता है।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story