ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े से निष्कासित : लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी

WhatsApp Channel Join Now
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े से निष्कासित : लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी


ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े से निष्कासित : लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी


प्रयागराज, 27 जनवरी (हि.स.)। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ममता कुलकर्णी के लगातार विवादित बयानों के चलते अखाड़े ने यह निर्णय लिया है। अब ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की सदस्य नहीं हैं और उनका अखाड़े से कोई संबंध नहीं है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वे इस मामले में यह तय नहीं करना चाहतीं कि कौन सही है और कौन गलत। हालांकि, माघ मेले के दौरान ब्राह्मण बटुकों की चोटी पकड़कर उन्हें घसीटे जाने की घटना से वे बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले को जिस तरह संभालना चाहिए था, वह नहीं किया गया।

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि सनातन धर्म की खिल्ली नहीं उड़नी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति किसी धार्मिक परंपरा पर उंगली उठाता है, तो उससे गहरा कष्ट होता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story