पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि, गोपाष्टमी के अवसर पर ठाकुर जी के किए दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि, गोपाष्टमी के अवसर पर ठाकुर जी के किए दर्शन


पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि, गोपाष्टमी के अवसर पर ठाकुर जी के किए दर्शन


पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार सहित किए दर्शन और गौपूजन

मथुरा, 17 नवम्बर(हि.स.)। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंगलवार को गोपाष्टमी का पावन पर्व पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्रीकेशवदेवजी ने गोप स्वरूप में मनोहारी विशेष श्रृंगार के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। मंगलवार शाम तक ठाकुरजी के उत्सव दर्शन का क्रम अनवरत चलता रहा, और मंदिर परिसर में गौचारण लीला की आकर्षक सज्जा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की द्वापरकालीन लीला को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया।

गोपाष्टमी के पावन अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सपरिवार श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए। उन्होंने जन्मभूमि की परम विशिष्ट गौशाला में वैदिक विधि-विधान के साथ गौपूजन किया तथा गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। इस दौरान सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री पुंडरीक गोस्वामी भी उपस्थित रहे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा संस्थान की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि गोपाष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की गौसेवा और गौचारण लीला का स्मरण कराने वाला ब्रज का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौचारण के लिए प्रस्थान किया था। श्री शर्मा ने कहा कि गौसंरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। गौसेवा हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बननी चाहिए। संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने जोर दिया कि गौवंश की रक्षा केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसके लिए अपनी जिम्मेदारी समझे और निराश्रित गौवंश की सेवा के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। गोपनीय एवं पावन आयोजनों के चलते संपूर्ण जन्मस्थान परिसर भक्तिमय बना रहा और इसने भारतीय संस्कृति में गौमाता के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778840 Articles

Share this story