धर्मेंद्र प्रधान ने डीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
धर्मेंद्र प्रधान ने डीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई


भुवनेश्वर, 19 सितंबर (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डीयूएसयू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर एबीवीपी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दीं।

प्रधान ने कहा कि यह सफलता छात्र शक्ति के उत्साह, संगठन के प्रति विश्वास और राष्ट्रहित के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को उनकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि एबीवीपी छात्र हितों के लिए समर्पण के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो

Share this story