दिल्ली-एनसीआर में मनाई जाएगी श्री श्री ठाकुर अनुकुलचन्द्र की 138वीं जयंती

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली-एनसीआर में मनाई जाएगी श्री श्री ठाकुर अनुकुलचन्द्र की 138वीं जयंती


नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.)। सत्संग विहार, दिल्ली-एनसीआर द्वारा श्री श्री ठाकुर अनुकुलचन्द्र की 138वीं पावन जयंती के अवसर पर 37वां वार्षिक उत्सव 28 और 29 मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में उत्तर भारत समेत विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम का मुख्य आधार ठाकुर के अस्तित्व और उत्कर्ष” के सिद्धांत पर आधारित सत्संग आंदोलन है, जो आध्यात्मिकता और व्यावहारिक जीवन के संतुलन का संदेश देता है। आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और युवा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही भंडारे (प्रसाद वितरण) जैसे सेवा कार्य भी किए जाएंगे, जिससे सामूहिक सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर देवघर से आए व्हाइट बैंड का विशेष संगीत कार्यक्रम भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story